मिर्जापुर, मार्च 3 -- जिगना,हिन्दुस्तान संवाद। विजयपुर-भारतगंज मार्ग के चौड़ीकरण के लिए जेसीबी मशीन से गहरी खुदाई किए जाने के कारण कई गांवों में पेयजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। क्षेत्र के सेमरी गाँव में जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल योजना की पाइप लाइन टूट जाने से आधा दर्जन गावों में बीते पांच दिन से हजारों लीटर पानी निरर्थक बह रहा है। सेमरी गाँव में टैंक से मात्र दो सौ मीटर पूरब में निस्प्रयोज्य बहते पानी को देखकर ग्रामीण व्यवस्था के शरमाएदारों को कोस रहे हैं। सूचना के बाद भी पाइप लाइन दुरुस्त करने को कौन कहे यहाँ देखने तक कोई नहीं आ रहा है। विजयपुर-भारतगंज मार्ग के चौड़ीकरण किए जाने का काम चल रहा है। चितौली,कुशहां,बिहसड़ा कला,सेमरी,कोलाही,धौरहरा गांवों में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में जहाँ एक तरफ ग्रामीण पानी के लिए प...