बलरामपुर, दिसम्बर 12 -- तुलसीपुर। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के देवीपाटन मंदिर रोड वार्ड नंबर 9 मंडी समिति मोहल्ला जुगलीपुर में स्थित मां संतोषी माता मंदिर के सामने दो महीना से वाटर सप्लाई का पाइप टूटा हुआ है। पानी सप्लाई होने के कारण सड़क के किनारे जलभराव की स्थिति बनी रहती है। मुस्तफा, संतराम, सतीश कुमार आदि के दुकानों सामने कीचड़ बना रहता है। नगर पंचायत के ईओ एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि सबकुछ देखकर अनजान बने हुए हैं। स्थानीय निवासियों पाइप की मरम्मत करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...