लातेहार, दिसम्बर 10 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह रेलवे विभाग के वरीय कार्य अनुभाग अभियंता पारस गुप्ता ने लंका में सड़क निर्माण के लिए पाइप लाइन के ऊपर काटी गई मिट्टी को भरने का निर्देश ठीकेदार के स्टाफ को दिया है। उन्होंने पाइप लाइन की मिट्टी नही भरने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। रेलवे विभाग के वरीय कार्य अनुभाग अभियंता पारस गुप्ता ने बताया कि रेलवे के पाइप लाईन के ऊपर मिट्टी काटने के मामले का बुधवार को भी जायजा लिया गया। सड़क निर्माण के लिए पानी सप्लाई के पाइप लाइन के ऊपर की जो काटी गई मिट्टी काटी गई है,उसे ठीक ढंग से शीघ्र भरावट करने का निर्देश दिया गया है। मिट्टी की भरावट नही होने पर पाइप को नुकसान पहुंच सकता है। सड़क निर्माण के लिए यदि अब पाइप लाइन के ऊपर या रेलवे बांध की मिट्टी काटी गई तो मामले में केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया...