मऊ, मार्च 18 -- पहसा,हिन्दुस्तान संवाद। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है लेकिन रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगाए जा रहे पाइपलाइन बिछाए जाने कार्य अधूरा पड़ा है। जल जीवन मिशन के तहत कार्यदायी संस्था को दो वर्ष पूर्व ओवरहेड टैंक निर्माण और पाइपलाइन बिछाए जाने का कार्य सौंपा गया, लेकिन अभी तक प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो सका है। रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र की ग्रामसभा बीबीपुर, सिधवल, खालिसपुर, पीपरसाथ, विलौआ, सहित विभिन्न गांवों में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाईन विछाने का काम करीब दो साल पूर्व शुरू किया गया था। एक साल में कार्यदायी संस्था द्वारा पूरा कराना था, लेकिन दो साल का लंबा समय बीतने के बावजूद लोगों के घर नल और टोंटी लगाया जाना तो दूर मुख्य पाइप लाइन बिछाने और उनमें कनेक्शन का कार्य ही नहीं पूर्ण किया जा सका है। रतनपुरा में बना ओवरहेड ...