पाइप लदा ट्रक पलटा, चालक व खलासी घायल
रामगढ़, जून 1 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। फोरलेन बाइपास पर कोठार ओवरब्रिज से पहले सोमवार को एक पाइप लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और खलासी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या सीजी 14 एमजी-9574 रांची की ओर से लोहे के वाटर पाइप लेकर आ रहा था। इसी दौरान कोठार ओवरब्रिज से पहले चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। जिससे ट्रक सड़क से उतरकर खेत में जा पलटा। ट्रक के पलटते ही उसमें लदे लोहे के पाइप खेत में बिखर गए। घटना में चालक और खलासी को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बाद में क्रेन की सहायता से बिखरे पाइपों को हटाया गया तथा पलटे हुए ट्रक को सीधा कर सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.