चंदौली, दिसम्बर 27 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शिकारगंज क्षेत्र के चकिया सेअहरौरा मार्ग पर स्थित हेतिमपुर संपर्क मार्ग पर चलना मुश्किल हो रहा है। कारण कि जल निगम विभाग की ओर से पाइप मरम्मत के नाम पर सड़क पर गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। इसे बाद गड्ढे को उसी हाल में छोड़ दिया गया है। जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय इस मार्ग से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। हेतिमपुर संपर्क मार्ग से दलित बस्ती की ओर जाने वाली सड़क पर जल निगम विभाग ने कुछ दिन पूर्व पाइप लाइन की मरम्मत के लिए गड्ढा खोदा था। पाइप की मरम्मत का कार्य तो कर दिया गया। लेकिन उसके बाद सड़क की किनारे मरम्मत या गड्ढे को पाटने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। जिससे सड़क किनारे पर बड़ा गड्ढा खुला पड़ा हुआ है। जिससे दोपहिया और चार...