पूर्णिया, अप्रैल 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बियाडा कैंपस अवस्थित पाइप बनाने वाली एक कंपनी में छापेमारी दल ने धावा बोला है। दल में एसडीएम की ओर से प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट के साथ बियाडा टीओपी पुलिस शामिल थी। टीम ने कंपनी के कैंपस से तीन सौ के करीब पाइप बरामद की है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कोलकाता की कंपनी ने मरंगा थाना में केस दर्ज कराया गया था। जिसमें बियाडा स्थित कंपनी पर कोलकाता की कंपनी के नाम व होलोग्राम का उपयोग कर पाइप बनाने का आरोप था। बियाडा टीओपी प्रभारी अरूण कुमार ने बताया कि कंपनी का प्रोपराइटर मौके पर नहीं था। जब्त पाइप की गिनती की जा रही है। साथ ही पुलिस ने मामले में छानबीन भी शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...