मेरठ, जनवरी 28 -- परीक्षितगढ़। नगर के मोहल्ला गांधार दरवाजा में नगर पंचायत की टंकी का पाइप फटने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। पीड़ित ने नगर पंचायत से मुआवजे की मांग की है। नगर पंचायत द्वारा पाइपलाइन से नगर के ऊपरी स्थल पर बनी टंकी में पानी भरा जाता है। मोहल्ल गांधार दरवाजा निवासी कुलदीप पुत्र विक्रम सिंह ने बताया कि 23 जनवरी की रात 12 बजे पाइप फट गया जो सुबह चार बजे तक फटा रहा। इस कारण पानी की बर्बादी होती रही। इस कारण मकान में पानी भरने से दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने इसकी शिकायत नगर पंचायत में की तब नगर पंचायत कर्मियों ने टंकी का पाइप सही कर दिया मगर गड्ढा अभी भी बना हुआ है। उन्होंने आशंका जताई है कि मकान की स्थिति बदतर हो गई है वह किसी भी समय गिर सकता है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। उधर, ईओ मनोज कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.