पाइप फटने से गोड्डा की शहरी जलापूर्ति ठप, 11 हजार से अधिक घरों में पेयजल संकट
गोड्डा, मई 31 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। शहरी जलापूर्ति का पाइप फटने की वजह से शनिवार को पूरे शहर की जलापूर्ति ठप हो गयी। पथरगामा थाना क्षेत्र के डुमरिया के समीप पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। पाइपलाइन फटने के कारण शहर के 11 हजार से अधिक घरों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। जलापूर्ति बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद की ओर से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत युद्धस्तर पर कराई जा रही है।
पाइपलाइन की जानकारी गोड्डा शहरी जलापूर्ति के लिए सुंदरडैम से शहर के शिवपुर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक लगभग 32 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। इसी पाइपलाइन के माध्यम से पानी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाता है, जहां शुद्धिकरण के बाद शहर के विभिन्न मोहल्लों और वार्डों में जलापूर्ति की जाती है। डुमरिया के पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.