बागपत, अप्रैल 2 -- बागपत। असामाजिक तत्वों ने जिले के 11 गांवों में संचालित पाइप पेयजल योजना के तहत लगाई गए बिजली के उपकरणों को चोरी कर लिया। चोरी की वजह से गांव में पेयजल सप्लाई प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जल निगम के एक्सईएन ग्रामीण ने एसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए अनुरोध किया। जिले के पुरनपुर नवादा, फिरोजपुर, बिहारीपुर, माल माजरा, जलालपुर, रामनगर, कान्हड़ तालिबपुर, औढ़ापुर, ग्यासरी उर्फ गढ़ी, सुजरा और आरिफपुर खेड़ी गांव पेयजल योजना से संतृप्त है। पेयजल योजना के माध्यम से ग्रामीणों को शुद्ध पानी की आपूर्ति की जा रही है। इन गांवों में अलग-अलग दिनों में असामाजिक तत्वों ने बिजली के उपकरण और अन्य सामान चोरी कर लिया है। फर्म की ओर से जल निगम को चोरी की घटना से अवगत कराया। जल निगम ग्रामीण के एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.