मुरादाबाद, मार्च 11 -- मुरादाबाद। पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति में किसी तरह की समस्या नहीं है। यह दावा टोरेंट कंपनी के प्रबंधक पीके चौधरी ने किया। उन्होंने बताया कि सीएनजी पंप भी सुचारू चल रहे हैं वहीं 200 उपभोक्ता उद्योगों के हैं जहां पाइप नेचुरल गैस की आपूर्ति हो रही है। 100 कार्मिशयल उपभोक्ता हैं जिसमें होटल रेस्टोरेंट शामिल हैं। सभी को पर्याप्त ईंधन मिल रहा है। टोरेंट मुरादाबाद में 50 हजार घरेलू उपभोक्ताओं को भी पाइप नेचुरल गैस उपलब्ध करवाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...