नोएडा, मई 26 -- नोएडा। बाथरूम में पानी का पाइप तोड़ने से नाराज व्यक्ति ने पड़ोसी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। सेक्टर-39 थाने में दी शिकायत में हापुड़ निवासी अदनान ने बताया कि वर्तमान में वह अपने मामा वसीम के साथ सलारपुर गांव में किराये के कमरे में रह रहा है। बिल्डिंग में पानी नहीं आने पर वसीम ने बीते दिनों बाथरूम का पाइप तोड़ दिया। इससे नाराज होकर उसकी बिल्डिंग में ही किराये पर रहने वाले गौरव ने वसीम के साथ मारपीट कर दी। वसीम का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित के शोर मचाने पर जब लोग वहां पहुंचे तो आरोपी गौरव जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। यह भी पढ़ें- पाइप तोड़ने के विवाद में मारपीट अभीतक वह अपने किराये के कमरे पर वापस नहीं आया है। पुलिस ने गौरव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...