गौरीगंज, फरवरी 12 -- भादर, संवाददाता। जल जीवन मिशन की पाइप टूटने से सड़क पर पानी बह रहा है। जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं। विकासखंड भादर के गांव नरबहनपुर दुर्गापुर अमेठी सड़क मार्ग किनारे पेयजल आपूर्ति के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिछाई गई पाइप फूट गई है। पाइप फूटने से पानी नरबहनपुर गांव के मार्ग पर कई दिनों से निरंतर बह रहा है,जिससे सड़क पर गड्ढा बन गया है। गड्ढे में पानी भरा रहने से राहगीरों का आवागमन बाधित हो रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...