बागेश्वर, दिसम्बर 20 -- बागेश्वर में पाइप की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों ने बताया की शुक्रवार की रात आरटीओ कार्यालय के समीप एक बाइक सवार लोहे की पाइप लेकर जा रहा था। तभी बाइक सवार ने बाइक बीच सड़क में रोक दी पीछे से आ रहे स्कूटी सवार मंडलसेरा निवासी 40 वर्षीय संजय सिंह भंडारी पिता बहादुर सिंह के ठोड़ी और गले में पाइप लगने से गंभीर चोट लग गई। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। डॉ. तन्नू ने बताया की उसके चिन और गले में 15 से अधिक टांके लगे है। उसका उपचार कर घर भेज दिया है। अपस्ताल प्रशासन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस में दी है। पुलिस द्वारा बाइक सवार की तलाश कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...