पाइपलाइन से दिल्ली आएगा मुनक नहर का पानी
नई दिल्ली, जुलाई 31 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए सरकार ने मुनक नहर से आने वाले पानी के लिए पाइपलाइन बिछाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यह पाइपलाइन हरियाणा सरकार द्वारा बिछाई जाएगी जबकि इसका खर्च दिल्ली सरकार द्वारा उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे मुनक नहर से होने वाली लीकेज एवं चोरी की घटनाएं लगभग समाप्त हो जाएंगी और दिल्ली को हरियाणा से छोड़ा गया पूरा पानी मिलेगा। जानकारी के अनुसार दिल्ली में पानी की आपूर्ति के लिए मुनक नहर प्रमुख स्रोत है। यहां से कच्चा पानी सीधे हैदरपुर जलशोधन संयंत्र में आता है और वहां से उसे शोधित कर लोगों के घरों में भेजा जाता है। इस पानी की आपूर्ति उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, बाहरी एवं दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कुछ हिस्सों तक होती है। मुनक नहर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.