मथुरा, दिसम्बर 9 -- हिंदुस्तान पेट्रोलियम एवं इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने ग्राम अगनपुर में रिफाइनरी की पाइपलाइन सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की तैयारी को परखने हेतु सोमवार रात्रि में संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की। ड्रिल के दौरान तेल रिसाव एवं आगजनी जैसी आपात स्थिति पर नियंत्रण की प्रक्रिया का सफल प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी सिटी मथुरा राजीव कुमार सिंह रहे। मॉक ड्रिल का नेतृत्व आरकेपीएल के उप महाप्रबंधक सुदीप घोष एवं आईओसीएल के डीजीएम बीपी पोद्दार ने किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को पाइपलाइन सुरक्षा, सतर्कता एवं सूचना तंत्र की महत्ता के बारे में जागरूक किया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य ग्रामीणों में जागरुकता बढ़ाना एवं आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...