मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर। गर्मी में जलसंकट आम बात है, लेकिन जाड़े में शहर के आठ मोहल्लों की छह हजार आबादी के सामने पानी की भयंकर किल्लत हो गई है। वार्ड संख्या 34 में जगह-जगह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से हालत यह है कि रोज हजारों लीटर पानी सड़क और नालों में बह रहा है, लेकिन लोग प्यासे हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि आम दिनों में तो जैसे-तैसे काम चल जाता है, लेकिन घर में कोई आयोजन हो तो जार या टैंकर के पानी का सहारा लेना पड़ता है। बताया कि जनप्रतिनिधि व निगम के अधिकारी के कहने के बाद भी ठेकेदार के टालमटोल वाले रवैये से यह स्थिति हुई है। मरम्मत के नाम पर ट्यूब बांधकर खानापूर्ति की गई है, जिससे समस्या बनी हुई है। जलजमाव के कारण कुछ मोहल्लों में दलदल हो गया है, जिससे आवागमन भी दुश्वार है। तीन महीने से जलसंकट से जूझ रहे लोगों का कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.