पाइपलाइन मरम्मत कर चालू किया, अब दूसरी जगह होने लगा रिसाव
भागलपुर, मार्च 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। महात्मा गांधी पथ स्थित सीएस कंपाउंड के सामने क्षतिग्रस्त मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शनिवर को भी पूरा नहीं हो सका। बता दें कि नगर निगम की ओर से शनिवार को हर हाल में पाइप को मरम्मत कर उसे ठीक करने का निर्देश दिया गया था। इधर जलकल शाखा सहित नगर प्रबंधक भी जोर-शोर से कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने में लगे हुए थे। शनिवार शाम तक जिस जगह खुदाई कर फटी पाइपलाइन को बदल दिया गया और उसे जोड़ कर सील कर दिया गया। पर जैसे ही बरारी वाटर वर्क्स से इस पाइपलाइन में पानी छोड़ा गया तो खुलासा हुआ कि जिस जगह मरम्मत हुई थी उसके अलावा भी एक अन्य जगह पर पाइपलाइन फटी हुई है। जिसके बाद नगर निगम की टीम दूसरे स्थल पर खुदाई करने में शनिवार देर रात तक जुटा रहा। इधर जलापूर्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण पाइपलाइन क्षतिग्रस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.