बुलंदशहर, जून 29 -- नगर के वार्ड नंबर-6, मौहल्ला गुसाईयान में बिना पूरी पाइपलाइन बिछाए भुगतान किए जाने की शिकायत पर जल निगम के एई प्रवीण कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। वार्ड सभासद संजय कोरी की शिकायत पर नगर विकास विभाग के विशेष सचिव सत्यप्रकाश पटेल के निर्देश पर जिलाधिकारी ने जांच कराई। जल निगम के एई प्रवीण कुमार ने बताया कि निरीक्षण में कुछ स्थानों पर पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क की मरम्मत नहीं मिली। अधिशासी अधिकारी को मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। सभासद संजय कोरी द्वारा शिकायत में अधूरी पाइपलाइन, घटिया गुणवत्ता और सड़क मरम्मत कराए बिना भुगतान किए जाने का आरोप लगाया गया है। यह भी पढ़ें- पाइपलाइन भुगतान शिकायत की जांच, एई ने किया निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...