पाइपलाइन बिछाने से कांवरिया पथ पर बिखरा इंतजाम
मुंगेर, मई 15 -- संग्रामपुर, कुमार आदर्श सावन में बोल बम के जयकारों से गूंजने वाला सुलतानगंज-देवघर कच्ची कांवरिया पथ इस बार भारी अव्यवस्था की चपेट में है। सुलतानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से बांका जिला अंतर्गत बेलहर प्रखंड के हनुमना डैम तक पानी पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर पाइपलाइन बिछाई जा रही है। विकास की इस योजना ने लेकिन लाखों शिवभक्तों की राह मुश्किल कर दी है।
टूट गई कांवरियों की जीवनरेखा पाइपलाइन बिछाने के दौरान कच्ची कांवरिया पथ पर पहले से निर्मित सरकारी झरना, शौचालय और पेयजल की पूरी व्यवस्था तहस-नहस हो गई है। जेसीबी से खुदाई के कारण जगह-जगह झरना और शौचालय जमींदोज कर दिए गए हैं। पेयजल के लिए बिछाई गई पुरानी पाइपलाइन भी कई जगह से काट दी गई है। असियाचक, अबरक, तारापुर, धौरी, सुइया और कटोरिया तक पूरे 105 किलोमीटर के मार्ग पर यही हाल है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.