सहरसा, मई 6 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिला पदाधिकारी द्वारा आपूर्ति एवं गैस वितरण की समीक्षा बैठक के दौरान कोताही बरतने वाली कंपनियों को सख्त निर्देश दिया। मंगलवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिले में पेट्रोलियम उत्पादों, घरेलू एवं वाणिज्यिक गैस की उपलब्धता तथा सिटी गैस नेटवर्क की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपूर्ति श्रृंखला में आ रही बाधाओं और विभिन्न तेल कंपनियों के प्रदर्शन पर गहन चर्चा हुई। समीक्षा के दौरान डीएम दीपेश कुमार ने इंडियन ऑयल के क्षेत्र प्रबंधक को सिटी गैस और पीएनजी पाइपलाइन बिछाने के कार्य में अत्यधिक धीमी प्रगति और कार्य में कोताही बरतने के कारण कड़ी फटकार लगाई गई। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जा...