धनबाद, अप्रैल 25 -- जोड़ापोखर। हर घर नल-जल योजना में बरती जा रही अनियमितताओं के खिलाफ शुक्रवार को बड़कीटांड़ की महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। महिलाओं ने झरिया विधायक रागिनी सिंह, धनबाद मेयर संजीव सिंह और झमाडा एमडी के नाम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। महिलाओं का आरोप है कि पाइपलाइन बिछाने के काम में भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने ठेकेदार के कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पैसे देने पर ही आगे पाइप बिछाई जा रही है। विधायक के कार्यालय में उनके न होने पर आवेदन महेश त्यागी को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में चंदा खातून, लैला खातून, साजरा खातून, अख्तरी खातून और रसीदा खातून मुख्य रूप से शामिल थीं। यह भी पढ़ें- झरिया की जनता को बदबूदार पानी से जल्द मिलेगी निजात, नाला की सफाई मशीन से शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...