मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, वसं। दामोदरपुर पंचायत के वार्ड-12 स्थित गरम चौक इलाके में सोमवार रात जलापूर्ति पाइपलाइन फट गई। इस कारण सैकड़ों लीटर पानी रोजाना बर्बाद हो रहा है। सड़क पर जलभराव से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने में अनियमितता बरती गई है। मानक के अनुरूप मिट्टी के अंदर पाइप नहीं डाला गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शीघ्र क्षतिग्रस्त पाइप को दुरुस्त नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। पंप चालक बाबूलाल ने बताया कि गरम चौक स्थित एक आवासीय परिसर में पानी की टंकी लगी है। टंकी में जंग लग गई है। लंबे समय से पाइपलाइन में रिसाव की समस्या बनी हुई है। कुछ समय पहले मोटर भी जल गया था, जिसे कई महीनों बाद बदला गया। पंप चालक ने बताया कि महीनों से मानदेय नहीं मिला है। पिछले साल मात्र 2...