पाइपलाइन खराब होने से जलापूर्ति ठप
भागलपुर, जून 11 -- अकबरनगर, संवाददाता। खेरेहिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में पेयजल संकट गहरा गया है। पीएचईडी विभाग की जलमीनार से होने वाली पानी की आपूर्ति पाइपलाइन खराब होने के कारण पिछले कई दिनों से बंद रहने के कारण सैकड़ों परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि घरों में पानी नहीं पहुंचने से पीने, खाना बनाने, नहाने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई परिवारों को दूर-दराज के चापाकलों और अन्य जलस्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना चलाई जा रही है, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में पीएचईडी विभाग के जूनियर इंजीनियर ने बताया कि पाइपलाइन में आई खराबी की सूचना मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.