बागपत, फरवरी 27 -- बड़ौत। नगर की पट्टी चौधरान के कनिष्क विहार में पिछले कई माह पहले गैस पाइपलाइन डालने के नाम पर गली को खोदकर छोड़ दिया है। जिससे लोगों घरों में कैद हो गए है ओर आवागमन भी बाधित हो रहा है। मोहल्ले के लोगों ने शीघ्र ही गली का निर्माण न होने पर आंदोलन का बिगुल बजा देने की चेतावनी दी। लोगों ने बताया कि गली में पिछले कई माह पहले गैस पाइपलाइन डालने के नाम पर गड्ढें खोद दिए गए थे। पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी के कर्मचारी अपनी मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं। उस पर खुदाई के बाद निकली मिट्टी का ढेर गली में लगा हुआ है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। इसके कारण बच्चों को स्कूल जाने और कामकाजी लोगों को अपने काम पर जाने में परेशानी हो रही है। मार्ग से वाहनों के साथ निकलना तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। मोहल्ले के लोगों ने बताया पाइपलाइन डा...