पाइपलाइन की खुदाई बनी परेशानी, क्षतिग्रस्त सड़कें नहीं हो रहीं दुरुस्त
बुलंदशहर, मई 30 -- नगर में जल निगम द्वारा नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए की जा रही खुदाई लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सड़क खोदने के बाद कई दिनों तक काम नहीं किया जा रहा और संपर्क मार्गों पर मिट्टी भी नहीं डलवाई जा रही, जिससे राहगीरों के गिरकर चोटिल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं जिन स्थानों पर पाइपलाइन डालने का कार्य पूरा हो चुका है, वहां भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल निगम करीब 1.09 करोड़ रुपये की लागत से पुरानी पाइपलाइन के स्थान पर नई 300 एमएम क्षमता की मुख्य लाइन बिछा रहा है। इसके तहत बुलंदशहर बस स्टैंड से सरदारगंज तक कार्य होना है। पुलिस चौकी से सरदार गंज तक सड़क खोदकर पाइपलाइन डालने का काम शुरू किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.