पांव से सिर तक मारी नौ गोलियां, चार शरीर के पार, हरियाणवी सिंगर अंकित की पीएम रिपोर्ट
शामली, अगस्त 27 -- यूपी के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या में बदमाशों ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं। शाम के समय कोतवाली से कुछ ही दूरी पर करीब 20 राउंड गोलियां चलाई गईं। सूत्रों के मुताबकि पोस्टमार्टम से पहले कराए गए एक्सरे और सीटी स्कैन में अंकित के शरीर में नौ गोलियां लगने की पुष्टि हुई। इनमें चार गोलियां शरीर के आरपार निकल गईं, जबकि पांच गोलियां शरीर के अंदर धंसी पाई गईं। पांव से लेकर सिर तक गोलियों के निशान ने हमलावरों की बेरहमी की कहानी बयां कर दी। बताया गया है कि अंकित के सिर में दो गोलियां लगीं, जो आरपार हो गईं। वहीं शरीर में धंसी पांच गोलियों में दो जांघ में, दो पेट में और एक गोली छाती के आसपास में मिली। इसके अलावा अन्य दो गोलियां शरीर को आरपार करती हुई निकलीं। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया से पहले चिकित्सकों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.