पांव के छाले दे रहे थे दर्द, महादेव का नाम दे रहा था हौसला
बस्ती, अगस्त 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। तपती सड़क, उमस भरी गर्मी और पैरों में पड़े छाले... मगर दिल में सिर्फ एक संकल्प बाबा भोलेनाथ को सरयू जल चढ़ाना है। यही आस्था मंगलवार को कांवड़ियों को भद्रेश्वरनाथ मंदिर तक खींच लाई। अयोध्या के सरयू तट से जल लेकर निकले शिवभक्तों के कदम रास्ते की मुश्किलों से थमे नहीं। किसी के पैरों में छाले थे तो कोई उखड़ी गिट्टियों से बचते हुए लड़खड़ाते कदमों से आगे बढ़ रहा था। चेहरे पर थकान थी, लेकिन जुबां पर सिर्फ 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारे। बीते सात अगस्त को अयोध्या से सरयू जल लेकर पैदल निकले कांवड़िये मंगलवार को भद्रेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। कई किमी की इस पैदल यात्रा में मौसम ने भी परीक्षा ली। उमस और तेज धूप से राहत पाने के लिए कांवड़िये रास्ते में पेड़ों और दुकानों की छांव तलाशते नजर आए। सड़क पर बिखरी उख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.