नैनीताल, मार्च 17 -- भीमताल। भीमताल ब्लॉक की ग्राम सभा पांडे गांव में मंगलवार को जलागम विभाग की बैठक हुई। जिसमें गांव में पेयजल की समस्याओं को दूर करने की रणनीति बनाई गई। स्थानीय निवासी नितेश बिष्ट ने बताया कि ग्राम सभा पांडे गांव के लिए एक करोड़ 7 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। जिससे विकास कार्य किए जाने हैं। मंगलवार को बैठक कर ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को जलागम विभाग के अधिकारियों को बताया। बैठक में प्रधान नवीन चंद्र, जीवन पलडिया, पूरन लाल, विनोद पांडे, कृष्ण चंद्र, यशपाल आर्य, लक्ष्मण बिष्ट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.