पांडे का बगीचा में स्मार्ट मीटर लगाने पर भारी हंगामा, पुराने मीटर हथौड़े से तोड़ने का आरोप
हल्द्वानी, मई 23 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। वार्ड 16 में मंगल पड़ाव के पास शनिवार शाम उस समय भारी हंगामा हो गया, जब बिजली का स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पहुंची एक निजी कंपनी की टीम का स्थानीय जनता ने तीखा विरोध किया। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि मीटर लगाने आई टीम ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को धमकाया, बल्कि घरों में लगे सही-सलामत पुराने मीटरों को भी हथौड़े से जबरन तोड़ डाला और नए इलेक्ट्रॉनिक (स्मार्ट) मीटर लगा दिए। जबरन मीटर बदले जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद प्रेम बेलवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौके पर पांडे का बगीचा में एकत्र हो गए। पार्षद प्रेम बेलवाल ने जब टीम के कर्मचारियों से पूछा कि क्या पुराने मीटर खराब हैं, तो टीम ने जवाब दिया कि मीटर खराब नहीं हैं। इस पर पार्षद और स्थानीय निवासियों ने तीखी आपत्ति जताते हुए कहा कि जब पुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.