सुल्तानपुर, अगस्त 5 -- मोतिगरपुर, संवाददाता श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत होकर पांडेयबाबा से श्रद्धालुओं का जत्था द्वादश ज्योतिर्लिंग में से छह ज्योर्तिलिंगों पर जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। यात्रा शुरू होने से पहले विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया गया।पूरे मार्ग में श्रद्धालु 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष के साथ आगे बढ़े। यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं के चेहरे पर उत्साह और भक्ति का भाव देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। यात्रा की शुरुआत पांडेयबाबा धाम से हुआ। काशी विश्वनाथ, वैद्यनाथ, मल्लिकार्जुन, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर, रामेश्वरम धाम जल चढ़ाने के लिए हरिशंकर सिंह, लाल जी, दिनेश मौर्य, रमेश कसौधन, राकेश यादव, प्रदीप, सोनू यादव, पंचबहादुर वर्मा आदि रवा...