पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में सोमवार को एनेस्थीसिया के डॉक्टर नहीं होने के कारण ऑपरेशन थिएटर ठप हो गया।
वाराणसी, जून 2 -- वाराणसी। पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में सोमवार को एनेस्थीसिया के डॉक्टर नहीं होने के कारण ऑपरेशन थिएटर ठप हो गया। ऑपरेशन के लिए आए मरीजों को लौटना पड़ा। उनमें कोई पथरी तो कोई अपेंडिक्स के ऑपरेशन के लिए आया था। फिलहाल आगे भी ऑपरेशन होने की संभावना नहीं दिख रही है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन सर्जरी, आर्थोपेडिक विभाग में 15 से 20 ऑपरेशन होते हैं। यहां एनेस्थीसिया के दो डॉक्टरों की तैनाती है। उनमें डॉ. अस्मिता मेडिकल लीव पर हैं जबकि डॉ. कौशल कुमार सिंह सीएमएस का प्रभार संभाल रहे हैं। ऐसे में सोमवार को एनेस्थिसिया का कोई डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर नहीं पहुंचा। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल से कई चिकित्सकों के तबादले, अल्ट्रासाउंड सेवा ठप होने से मरीज परेशान सुबह से इंतजार में बैठे मरीजों को दोपहर में जानकारी दी कि आज ऑपरेशन नहीं होगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.