वाराणसी, मई 2 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। वैशाख पूर्णिमा पर शुक्रवार को पांडेयपुर की सिंधी कॉलोनी 'जय झूलेलाल' से गूंज उठी। आजादी के दौर में स्थापित झूलेलाल मंदिर का जीर्णोद्धार कर उसे भव्य स्वरूप दिया गया है। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर मंदिर में शुक्रवार को विविध आयोजन हुए। सुबह 51 महिलाओं ने मंगल कलश के साथ शोभायात्रा निकाली। मंदिर में कलश के जल से विग्रहों का जलाभिषेक कर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। दोपहर में शिव शांति संत आसूदराम आश्रम लखनऊ के पीठाधीश्वर, सखी की जुगल-जोड़ी सरकार बाबा साईं मोहनलाल साहिब का आगमन हुआ। कैंट स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और 'साईं झूलेलाल' के जयघोष के साथ संत को मंदिर परिसर तक लाया गया। दोपहर में सात यजमान जोड़ों ने विधि-विधान से हवन-पूजन और आरती की। जलाधिवास, अन्नाधिवास, नेत...