वाराणसी, जून 18 -- वाराणसी। पांडेयपुर की सत्यमनगर कॉलोनी में मंगलवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने 80 वर्षीय वृद्धा के कान से सोने के टॉप्स नोच लिया। पुत्र सुभाष अग्रहरि की तहरीर पर लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सुभाष ने पुलिस को बताया कि देर शाम करीब 7:30 बजे उनकी मां घर के बाहर टहल रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और किसी का पता पूछने लगे। बातचीत के दौरान बदमाशों ने अचानक वृद्धा के कान से सोने का टॉप्स नोच लिया और भाग गए। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...