वाराणसी, जून 5 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पांडेयपुर से हुकुलगंज मार्ग पर नाला बजबजा रहा है। अब तक नाले की सफाई शुरू भी नहीं हुई है। 650 मीटर लंबे इस नाले को साफ करने में कम से कम एक सप्ताह लगेंगे लेकिन समयसीमा समाप्त होने में अब केवल 11 दिन बच गये हैं। पटिया हटाने का भी काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। पांडेयपुर चौराहे से हुकुलगंज बढ़ते समय पटिया जस की तस हैं। कई जगह नाले पर कब्जा भी है। अस्थायी, स्थायी अतिक्रमण के कारण इसकी सफाई शुरू कराना भी मुश्किल काम है। थोड़ा आगे बढ़ने पर कुछ जगह नाला खुला हुआ है और बजबजा रहा है। यह भी पढ़ें- नाला सफाई में लापरवाही पर नगर निगम ने सुंदरपुर, साकेत नगर और संकट मोचन क्षेत्र में कार्यदायी संस्था पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। नाला कई जगह से क्षतिग्रस्त भी है। महापौर अशोक कुमार तिवारी, नगर आयुक्त हि...