धनबाद, जून 28 -- तेतुलमारी के पांडेडीह स्थित गुलगुलिया धौड़ा के समीप शुक्रवार देर रात जमीन धंसने व दरार पड़ने की घटना के बाद तेतुलमारी पुलिस ने कोलियरी प्रबंधन के सहयोग से प्रभावित स्थल पर पत्थरयुक्त ओबीआर गिराकर समतलीकरण कराया। हालांकि समतलीकरण के बावजूद दरार बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में रोष और दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि यह क्षेत्र अवैध माइनिंग के कारण पूरी तरह डेंजर जोन में बदल चुका है और बीसीसीएल प्रबंधन उन्हें शीघ्र सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित करे। उनका कहना है कि वर्ष 2025 से जून 2026 तक मां मनसा मंदिर, बिहार धौड़ा, पांडेडीह छह नंबर बस्ती, पांडेडीह बाजार सहित करीब छह बार भू-धंसान की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रबंधन केवल खानापूर्ति करता है और शिफ्टिंग की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं करता। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्...