पलामू, जुलाई 29 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। श्रावण मास में देवघर के बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के लिए पांडू प्रखंड के कजरुखुर्द गांव से बुधवार को 51 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ। यात्रा से पहले मुसीखाप पंचायत के उपमुखिया सतबीर सिंह ने श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर यात्रा शुरू की। विश्रामपुर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर पांडू सीएचसी की ओर से डॉ. संजय सिंह ने श्रद्धालुओं के बीच प्राथमिक उपचार किट वितरित किया। उन्होंने यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Sawan Kavad Yatra 2026: आखिर सुल्तानगंज से ही क्यों लाया जाता है बाबा बैद्यनाथ के लिए गंगाजल? श्रद्धालु सुल्तानगंज ...