पलामू, मई 14 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के रेहला थाने के झगरुआ गांव में बुधवार की देर रात में हिन्दू रीति-रिवाज के तहत मटकोड़वा कर लौट रही महिलाओं के साथ मारपीट करने, दुर्व्यवहार करने व लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है। वादिनी जाउत्तरी देवी ने 11 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि 11 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया गया है। हालांकि अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। थाना प्रभारी के अनुसर वादिनी जाउत्तरी देवी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि हिन्दू रीति रिवाज के तहत वह अपने परिजनों के साथ मटकोडवा कर लौट रही थी। उसी दौरान गांव के ही राजू अंसारी उर्फ वसीम अंसारी, आसिफ अंसारी, राजा अंसारी, शमशाद अंसारी, महबूब अंसारी, अनवर अंसारी, गुलाम मुस्तफा, मुजाहिद अंसारी, शाहिद अ...