पांडू में निकाली गई शोभायात्रा
पलामू, अप्रैल 14 -- विश्रामपुर। डॉ भीम राव आंबेडकर जयंती पर पांडू प्रखंड में शोभायात्रा निकाली गई। झंडा दिखाकर प्रमुख नीतू सिंह से शोभायात्रा को रवाना किया। इसके पूर्व उन्होंने प्रखंड के बसडीहा व ढांचाबार में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने उनके विचारों से न सिर्फ प्रेरणा लेने की जरूरत बताई बल्कि उनके विचारों व संदेशों को जन जन तक पहुंचाने की भी बातें कही। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा के ऊपर शेड बनवाने की भी घोषणा की। मौके पर पंसस सुनीता देवी, सिंटू सिंह, शंभू सिंह, जगजीवन राम, उदय राम, मलु राम, शामा राम, राजबलि राम, मनोज सिंह आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- चौंढेरा में धूमधाम से निकाली बाबा साहब की शोभायात्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.