पलामू, अगस्त 3 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांडू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रतनाग गांव निवासी अमित कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह के घर छापेमारी कर दो लोडेड देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, दो खोखा और आठ हजार रुपये नकद बरामद किया है। हालांकि पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार दो अगस्त 2026 को सूचना मिली थी कि रतनाग गांव निवासी अमित कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह के पास अवैध हथियार हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम उसके घर पहुंची। पुलिस वाहन को दूर से देखते ही अमित कुमार सिंह, जो घर के बाहर खड़ा था, भाग निकला। सशस्त्र बलों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह फरार होने में सफल हो गया。

तलाशी और बरामदगी इसके बाद आरोपी के पिता बालमुकुंद सिंह की उपस्थिति में ई-साक्ष्य के तहत वीडियो...