पांडू जलापूर्ति योजना चालू करने की मांग को लेकर 30 जून से अनशन की चेतावनी
पलामू, मई 30 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पांडू ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना को चालू कराने एवं बाकी नदी में वियर निर्माण की मांग को लेकर खैरा विकास मंच के अध्यक्ष ललन प्रसाद पांडेय ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए 30 जून 2026 से बेमियादी अनशन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि पांडू ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना का निर्माण वर्ष 1984 में कराया गया था। लेकिन चार दशक बीत जाने के बावजूद आज तक ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। बिना भूगर्भीय सर्वेक्षण कराए डीपीआर तैयार कर योजना बनाई गई। इंटेकवेल के नीचे पर्याप्त जलस्रोत नहीं है जिससे योजना बेकार पड़ी है। उन्होंने वर्ष 2023 में तत्कालीन मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से मिलकर बाकी नदी में वियर निर्माण का प्रस्ताव दिया गया था ताकि इंटेकवेल को पर्याप्त पानी मिल सके परंतु इस दिशा में अबतक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.