पलामू, जून 28 -- विश्रामपुर। पांडू ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना को लेकर प्रस्तावित आमरण अनशन को खैरा विकास मंच के अध्यक्ष ललन प्रसाद पांडेय ने एक माह के लिए स्थगित करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मेदिनीनगर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के लिखित आश्वासन के आलोक में आंदोलन को स्थगित किया गया है। पत्र में उल्लेख है कि पांडू ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना के तहत बांकी नदी में बियर निर्माण की तकनीकी स्वीकृति सक्षम पदाधिकारी ने प्रदान कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...