पलामू, मई 5 -- मेदिनीनगर/विश्रामपुर, हिटी। पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर पांकी, सतबरवा और पांडू में कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाल खुशी का इजहार किया। पांकी के विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने सगालिम में भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ पटाखे फोड़कर एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया एवं सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह जीत जन-जन के विश्वास, मेहनत और समर्पण का परिणाम है। पांडू में भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह के नेतृत्व में हाई स्कूल मैदान से विजय जुलूस निकाली गई। विजय जुलूस बाजार होते हुए हनुमान मंदिर तक पहुंचा जहां भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए खुशी का इजहार किया गया। यह भी पढ़ें- जीत पर भाजपा ने अबीर गुलाल व मिठाई खिलाकर ...