कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर। माघ मेले की रोस्टरिंग में दादानगर की एक केमिकल फैक्ट्री पांडु नदी में रासायनिक कचरा बहाते हुए पकड़ी गई। उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने फैक्ट्री को मौके पर ही सील कर दिया। माघ मेला में माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व को लेकर 28 जनवरी से उद्योगों के संचालन पर रोक है। रोस्टरिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम चेकिंग कर रही थी। टीम गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे दादा नगर में सिंथेसिस एंड पॉलीमर्स प्राइवेट लिमिटेड पहुंची। रासायनिक उत्पादन करने वाली यह फैक्ट्री चल रही थी। रासायनिक अपशिष्ट उत्प्रवाह नाली में बहाए जा रहे थे जो नाले में जा रहा था। यह नाला पांडु नदी में गिरता है। नदी आगे जाकर गंगा में मिलती हैं, इसीलिए यूपीपीसीबी ने माघ मेला स्नान के चार दिन पहले से गंगा और गंगा की सहाय...