पांडु नदी उफनाई, 150 परिवारों का पलायन
कानपुर, सितम्बर 2 -- लगातार हो रही बारिश के चलते पांडु नदी उफान पर है। पांडु नदी का पानी कहर बरपाते हुए बर्रा आठ कच्ची बस्ती मेहरबान सिंह का पुरवा में बने घरों के अंदर घुस गया है। सड़कें लबालब भर गई हैं। करीब 150 परिवारों का पलायन हो चुका है। कई लोग सड़क पर तिरपाल डालकर रहने लगे हैं। घर न छोड़ने पर कई लोगों को जबरन घरों से निकाला गया। राहत शिविर कम्पोजिट विद्यालय बर्रा आई सेक्टर में 200 परिवारों को शिफ्ट कराकर राहत दी गई। पांडु नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसका असर सीधे मेहरबान सिंह का पुरवा कच्ची बस्ती में देखने को मिल रहा है। वहां पर पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। सड़कों में लबालब पानी भर गया है। कई जगह पानी लोगों के घरों में घुस गया है। पानी बढ़ने की सूचना पर तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचे तो कई लोगों ने घर छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.