गया, अप्रैल 13 -- प्रखंड के मैंगरा बाजार स्थित भारती कुटीर पुस्तकालय में संरक्षित प्राचीन पांडुलिपियों और हस्तलिखित ग्रंथों का बीडीओ राजू कुमार ने अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर करीब 75 साल पुराने इस पुस्तकालय में 202 वर्ष पुरानी हस्तलिखित रामायण, गीता, सिद्धांत चंद्रिका, कुराण की जीर्ण-शीर्ण प्रति, कपड़े पर अंकित कृष्ण लीला, 1937-38 की तरुण मासिक पत्रिका, भृगु संहिता सहित कई दुर्लभ ग्रंथ सुरक्षित मिले हैं। इन पांडुलिपियों का फोटोग्राफ वेबसाइट पर अपलोड कर संरक्षण और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मौके पर पुस्तकालय अध्यक्ष परमानंद मिश्रा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- प्राचीन पांडुलिपियों व धरोहरों का होगा संरक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.