हापुड़, मई 11 -- संस्कृति मंत्रालय द्वारा पूरे देश में ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण किया जा रहा है। यदि किसी संस्कृत विद्वान, वैद्य, ज्योतिषियों, मन्दिर, मठों के महंतों, साहित्यकारों, पुस्तक प्रेमियों, संग्रहकर्ताओं और उनके परिजनों के पास कोई पांडुलिपि या प्राचीन पुस्तक है तो वह सूचना दे सकते हैं। डीआईओएस डॉ.श्वेता पूठिया ने बताया कि ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के लिए जनपद के समस्त संस्कृत विद्वानों, वैद्यों, ज्योतिषियों, मन्दिर, मठों के महंतों, साहित्यकारों, पुस्तक प्रेमियों, संग्रहकर्ताओं और उनके परिजनों से निवेदन किया है। इसमें कोई पांडुलिपि या प्राचीन पुस्तक के संबंध में सूचना देने का अनुरोध किया है। यह सहयोग भारतीय ज्ञान परंपरा और विरासत को सुरक्षित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि...