बक्सर, मई 25 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। ज्ञान भारतम मिशन के तहत पांडुलिपि के सर्वेक्षण कार्य में उत्कृष्ट सहयोग प्रदान करने के लिए देवेंद्र सिंह एवं राज कुमार भारती को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में सोमवार को डीएम साहिला ने सम्मानित किया। उन्होंने दोनों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ज्ञानवर्द्धक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहयोग समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस प्रकार के कार्यों से शिक्षा, जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है। डीएम ने कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को निदेश दिया कि पांडुलिपि खोजने में सहायता करने, सूचना देने वाले या जिनके पास पांडुलिपि है, वैसे लोगों में से कोई किसी कारणवश सोमवार को नहीं आ सके, उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर मौजूद डीडीसी और अपर समाहर्ता सहित अन्य अधिकारियों ने भी दोनों लोगों के ...