प्रयागराज, जून 9 -- प्रयागराज। संस्कृति विभाग उप्र के राजकीय अभिलेखागार की ओर से पांच दिवसीय पांडुलिपि संरक्षण कार्यशाला का आयोजन लखनऊ में किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सभी क्षेत्रीय अभिलेखागार से अभ्यर्थियों के आवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया है। जिसका पंजीकरण सिविल लाइंस स्थित अभिलेखागार में शुरू हो गया है। राजकीय पांडुलिपि पुस्तकालय के सहायक हरिशचंद्र दुबे ने बताया कि पंजीकरण कराने की न्यूनतम शैक्षिक अर्हता स्नातक रखी गई है। 12 जून तक प्रतिभागी अपना आवेदन कर सकते हैं। कार्यशाला के दौरान पांच दिनों तक विशेषज्ञों के जरिए पांडुलिपियों के रखरखाव व उसकी उपयोगिता पर व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालय कैंपस से एलएलएम करने के लिए करें आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...