दरभंगा, नवम्बर 12 -- दरभंगा। दूर्वाक्षत मिथिलाक्षर अभियान के तत्वावधान में नौवां मिथिलाक्षर प्रवीण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्वागताध्यक्ष अखिलेश मिश्र द्वारा स्वागत अभिभाषण और डॉ. राजीव रंजन एवं वीरेश्वर झा द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मातृलिपि मिथिलाक्षर के संरक्षण और संवर्धन के निमित्त मैथिली भोजपुरी अकादमी, दिल्ली द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'मिथिलाक्षर परिचय' का लोकार्पण अतिथियों ने किया। वरिष्ठ लेखक, चिंतक, समीक्षक सह सामाजिक सांस्कृतिक संस्था फोकब्रेन के अध्यक्ष डॉ. कैलाश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न सारस्वत आयोजन में विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रतापानन्द झा, निदेशक, आईजीएनसीए, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और डॉ. अजय कुमार झा, सदस्य, मैथिली साहित्य अकादेमी, भारत सरकार ने विचार रखे। 'पाण्डुलिपि विज्ञान आ मिथिलाक्...